| Weight | 450 g |
|---|---|
| Dimensions | 22.5 × 16 × 2 cm |
| Publisher | Riverbank Dev Publishers |
| ISBN | 9789359444208 |
| Language | Hindi |
| Edition | Expanded |
Blue Ocean Strategy: How to Create Uncontested Market Space and Make Competition Irrelevant, Expanded Edition (Hindi edition) | ब्लू ओशन स्ट्रैटेजी: बिना प्रतिस्पर्धा वाले मार्केट स्पेस का निर्माण कैसे करें और प्रतिस्पर्धा को अप्रासंगिक कैसे बनाएँ – विस्तारित संस्करण – हिंदी में
अगर आपको लगता है कि आप स्ट्रैटेजिक तौर पर कामयाबी पाने की आवश्यकताओं के बारे में सब कुछ जानते है, तो दुनिया भर के संगठनो और इंडस्ट्री द्वारा अपनाई गई यह ग्लोबल बेस्टसेलर इस संबंध में आपकी जानकारी को चुनौती देती है। लेखकों के बिलकुल नए कंटेंट्स के साथ अपडेट की गई ब्लू ओशन स्ट्रैटेजी यह तर्क देती है कि, मुकाबले में एक-दुसरे से आगे निकालने की होड़ का नतीजा विरोधियों के खूनी रेड ओशन के सिवा कुछ और नहीं होता हैं, जिसमें सभी लगातार घटते मुनाफ़े के पूल के लिए एक दुसरे से लड़ते हैं। स्ट्रैटेजिक तौर पर उठाये जाने वाले 150 कदमों (100 वर्षों से अधिक में 30 अलग-अलग इंडस्ट्री के अनुभव पर आधारित) के अध्ययन के आधार पर, लेखकों का तर्क है कि विरोधियों से मुकाबला करने के बजाय “ब्लू ओशन्स” के निर्माण – यानी आगे बढ़ने के लिए बिल्कुल नया मार्केट स्पेस बनाने से स्थायी सफलता हासिल होती है। ब्लू ओशन स्ट्रैटेजी में प्रतिस्पर्धा को महत्वहीन बनाने के लिए एक व्यवस्थित दृश्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, साथ ही इसमें उन सिद्धांतो एवं टूल्स की रूपरेखा दी गई है जिनका उपयोग करके कोई भी संगठन अपना ब्लू ओशन बना सकता है और उस पर अपना अधिकार जमा सकता है। इस विस्तारित संस्करण में इन्हे शामिल किया गया है: * लेखकों द्वारा लिखी गई नई प्रस्तावना: मेरी मदद कीजिए! मेरा ओशन रेड होता जा रहा है। * पुस्तक में सभी मामलों और उदाहरणों पर नवीनतम जानकारी, उनकी कहानियों को मौजूदा समय तक लाया गया है। * दो नए अध्याय और एक तीसरे अध्याय का विस्तार – एलाइनमेंट, रिन्यूअल और रेड ओशन ट्रैप्स – जो बीते 10 सालों में पाठकों द्वारा पूछे गए सबसे महत्वपूर्ण सवालों का समाधान प्रस्तुत करते हैं। सर्वाधिक बिकने वाली यह पुस्तक सचमुच एक ऐतिहासिक रचना है, जो स्ट्रैटेजी के बारे में पारंपरिक सोच को बदल देती है और भविष्य पर जीत हासिल करने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ने हेतु एक नई राह दिखती है। बिना प्रतिस्पर्धा वाले मार्केट स्पेस का निर्माण करने और प्रतिस्पर्धा को अप्रासंगिक बनाने के लिए इस पुस्तक को अपना मार्गदर्शक मानें।
Original price was: ₹795.00.₹636.00Current price is: ₹636.00.
Availability: 20 in stock









